
Ranchi : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के यूको बैंक में शुक्रवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया . बैंक में चोर रुपया चोरी करने की नीयत से घुसे थे. चोरों द्वारा बैंक के अंदर काफी तोड़फोड़ भी किया गया. चोरी करने में असफल होने पर चोरों द्वारा सीसीटीवी, लॉकर और बैंक में लगे कम्प्यूटरों को तोड़ दिया गया. शनिवार सुबह 10:00 बजे जब बैंक कर्मी बैंक खोलते हैं तब मामले कि जानकारी मिलती है. उसके बाद यूको बैंक प्रबंधक के द्वारा ठाकुर गांव थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
इसे भी पढ़ें : पलामू: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प, दस वाहन फूंके गये, एक की मौत
लॉकर तोड़ने में असफल
मिली जानकारी के अनुसार ठाकुर गांव स्थित यूको बैंक में देर रात घुसे चोरों द्वारा रुपयों से भरे लॉकर को तोड़ने का काफी प्रयास किया गया. चोरों को लॉकर तोड़ने में सफलता नहीं मिली जिसके चलते चोरों द्वारा बैंक के अंदर के समानों को तोड़ दिया गया.
बैंक में चोरों के द्वारा किए गए चोरी के असफल प्रयास की जानकारी तब मिली जब यूको बैंक के कर्मी सुबह 10 बजे बैंक पहुंचे. उसके बाद देखा कि बैंक में सारे सामान बिखरे पड़े हुए हैं. चोरों ने सीसीटीवी कंप्यूटर और कैश काउंटर को भी तोड़ दिया. उसके बाद बैंक प्रबंधक ने ठाकुर गांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.
इसे भी पढ़ें : सरकार की कार्यवाही से नाराज हैं विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता
नहीं कम हो रही बैंक ढकैती की घटनाएं
2 महीने पहले भी कांके के बुकरू स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 4 लाख रुपए की लूट कर ली थी. लूट की घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए थे.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा की धनबाद सीट पर कौन होगा उम्मीदवार, इस पर सत्ताधारी और विपक्षी दलों में मंथन जारी
हाल के दिनों में जितने भी चोरी और लूट की घटना का हुई है. सभी घटना को अंजाम देने से पहले अपराधी घटनास्थल की रेकी करते हैं. उसके बाद मौका पाकर घटना को अंजाम देते हैं. लूट और चोरी की घटना में गिरफ्तार हुए अपराधियों ने पुलिस के समक्ष कह चुके हैं कि कोई भी घटना को अंजाम देने से पहले वह रेकी करते हैं. उसके बाद घटना का अंजाम देते हैं.




