
Ranchi: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा का सक्रिय मोस्ट वांटेड आतंकवादी मोहम्मद कलीमउद्दीन मुजाहिरी को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कॉफ्रेंस करके जानकारी दी. मोस्ट वांटेड आतंकवादी कलीमुद्दीन की गिरफ्तारी को लेकर एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा और एटीएस एसपी श्री विजयालक्ष्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी. आतंकवादी कलीमुद्दीन को रांची एटीएस टीम के द्वारा शनिवार को जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया.
गौरतलब है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी कलीमुद्दीन पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदल-बदल कर रहता था. मोहम्मद कलीमुद्दीन के घर इससे पहले कुर्की जब्ती भी की जा चुकी है. गिरफ्तार हुए आतंकी मोहम्मद कलीमउद्दीन के खिलाफ जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में आर्म्स एक्ट,सीएलए एक्ट,और यूएपीए एक्ट का का मामला 25 जनवरी 2016 को ही दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें – #Smartphone: ऐलान तो कर दिया, लेकिन क्या वाकई यह सरकार देना चाहती है आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन!
मोहम्मद अब्दुल रहमान उर्फ कटकी कहा सहयोगी
गिरफ्तार हुए मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद कलीमउद्दीन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा के सक्रिय आतंकवादी मोहम्मद अब्दुल रहमान अली उर्फ कटकी जो वर्तमान में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है, उसका सहयोगी है. गौरतलब है कि कटकी के अलावा पहले गिरफ्तार हो चुके अब्दुल सामी, अहमद मसूद,राजू उर्फ नसीम अख्तर और जीशान हैदर मोस्ट वांटेड आतंकी कलीमुद्दीन के सहयोगी हैं. फिलहाल सभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.
कलीमुद्दीन कई देशों में दे चुका है आतंकी घटनाओं को अंजाम
एटीएस के द्वारा जमशेदपुर से गिरफ्तार किये गये मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद कलीमउद्दीन आतंकवादी कार्यों को अंजाम देने के लिए आसनसोल,कोलकाता, गुजरात, मुंबई, उत्तर प्रदेश सहित विदेश में सऊदी अरब, अफ्रीका, बांग्लादेश की भी कई बार यात्रा कर चुका है.
इसे भी पढ़ें – #RSS प्रचारक ने कड़िया मुंडा को लिखा #letter, जतायी आशंका-‘आंतरिक अलगाववाद के नये केंद्र हो सकते हैं जनजातीय क्षेत्र’
जिहाद एवं आतंकी घटना के लिए युवाओं को तैयार करता है कलीमुद्दीन
गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद कलीमउद्दीन प्रतिबंधित आतंकवादी अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट संगठन में रहकर आतंकवादी घटनाओं के लिए युवाओं को तैयार करता रहा है. कलीमुद्दीन के द्वारा पूर्व में भी युवाओं को जिहाद के लिए प्रेरित किया जाता था.
इसके अलावा युवाओं को संगठन में जोड़ना एवं देश के बाहर विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा चलाये जा रहे जिहादी प्रशिक्षण शिविर के लिए पाकिस्तान भेजने का काम भी ये करता था.
आतंकवाद पर झारखंड पुलिस की पकड़ होगी मजबूत: डीजीपी
झारखंड के आतंकवाद से संबंधित कांड के मुख्य अभियुक्त मोहम्मद कलीमउद्दीन मुजाहिरी की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी केएन चौबे ने बधाई दी है. इस अभियान में शामिल एटीएस के पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों की डीजीपी ने सराहना की है और बधाई भी दी है.
डीजीपी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि निश्चित रूप से मुझे उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से झारखंड के अंदर चल रहे आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगेग. साथ ही कहा कि इससे आतंकवाद और झारखंड पुलिस की पकड़ मजबूत होगी.
इसे भी पढ़ें –#Dhullu तेरे कारण : मजदूरों ने कहा, हमें मंजूर नहीं ढुल्लू महतो की गुलामी




