NationalWorld

मोदी ने US में प्रोटोकॉल तोड़कर किया यह काम, सभी रह गये हैरान

Houston: स्वच्छता के प्रति देश में जागरुकता लाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी छोटी सी घटना हुई जिसने संदेश दिया कि उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड पुलिस ने एक आतंकी संगठन के सदस्य को पकड़ा, कुछ देर में होगा खुलासा

मोदी ने गिरा फूल उठाकर सबको चौंकाया

दरअसल ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मोदी जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यहां शनिवार को पहुंचे. यहां एक अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया.

इसी दौरान एक फूल गुलदस्ते से गिर गया. तबतक मोदी आगे बढ़ चुके थे. लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने बिना प्रोटोकॉल के बारे में सोचे या फिर अपने पद की परवाह किये बिना खुद झुके और जमीन पर गिरे फूल को उठाया और पास में खड़े अपने सहयोगी को सौंप दिया. मोदी ने ऐसा करके सभी को चौंका दिया.

इसे भी पढ़ें- #Smartphone: ऐलान तो कर दिया, लेकिन क्या वाकई यह सरकार देना चाहती है आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन!

‘ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे मोदी

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन लिंकन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे. यह पुरस्कार उन्हें ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है. दो अक्टूबर, 2014 से शुरू किये गये इस कार्यक्रम के तहत करीब 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण भारत में हो चुका है.

Related Articles

Back to top button