
Ranchi: रांची के करमटोली चौक से ओरमांझी तक की सड़क का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने करमटोली से बोड़ेया होते हुए ओरमांझी तक रोड को इस वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजना में शामिल कर लिया है. इंजीनियरों को चौड़ीकरण-मजबूतीकरण के साथ डिटेल डीपीआर बनाने का आदेश दिया गया है. ओरमांझी जाने के लिए 22 किमी लंबा यह रोड अभी सर्वाधिक उपयोग किया जा रहा है. कई वाहन चालक बरियातू रोड से ओरमांझी होने के बजाए इस सड़क इस्तेमाल करते है. ऐसे में करमटोली से आगे सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम भी लगी रहती है. ऐसे में पथ निर्माण विभाग ने पूर्व में भी इसे बनाने का फैसला लिया था, लेकिन चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो सका. अब फिर से इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्णय लिया गया है. डीपीआर बनते ही तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करके प्रशासनिक स्वीकृति दी जायेगी. इंजीनियरों ने बताया कि यह प्रयास होगा कि इस महत्वपूर्ण सड़क को जल्द चौड़ा किया जायेगा. डीपीआर जमीनरर अधिग्रहण का भी प्रस्ताव होगा.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातू रोड का भी डीपीआर होगा तैयार
वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातू रोड,9.4 किमी लंबी,कल्वर्ट बदलने,माइनर व मेजर ब्रिज,आरओबी,आरयूबी, या एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ प्लान तैयार करने को कहा गया है. पथ निर्माण विभाग ने दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के डीपीआर के लिए 21 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की है.
इसे भी पढ़ें: पुरानी पेंशन: झारखंड सचिवालय सेवा और सांख्यिकी सेवा के लिए नया जीपीएफ कोड आवंटित




