JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Corona Update Jharkhand: 46 संक्रमित मिले, सबसे अधिक 8 रांची में

राहतः राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या गिरकर 609 पहुंची

Ranchi: झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर के डर के बीच दूसरी लहर अब थमती दिख रही है. हालांकि, संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है, लेकिन संख्या तेजी से नीचे गिर रही है. सोमवार को राज्य के किसी भी जिले में दस से अधिक संक्रमित नहीं मिले हैं. राज्य में कुल 46 संक्रमित मिले हैं.

इसे भी पढ़ेंःCBSE : अब साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड

सोमवार को जिन दो जिलों से सबसे अधिक मरीज मिले हैं उनमें रांची-8 और पूर्वी सिंहभूम-6 शामिल हैं. जाहिर राज्य के अन्य 22 जिलों में छह से कम मरीज मिले हैं. चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, पाकुड़ व रामगढ़ नौ ऐसे जिले हैं, जहां सोमवार को एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं.

 

राज्य में अब तक कुल 345983 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें 340256 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. राज्य में अब तक 5115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. सोमवार को दो मौत हुई है. पूर्वी सिंहभूम व गुमला में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.

 

झारखंड में अब 609 सक्रिय मरीज बचे हैं. इनमें सबसे अधिक 101 रांची में हैं. सिमडेगा में 84 व पूर्वी सिंहभूम में 60 संक्रमित हैं. सबसे कम एक संक्रमित पाकुड़ में है.

Related Articles

Back to top button