NEWS

CBSE : अब साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड

Ranchi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है. इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया ही. घोषणा के मुताबिक अब 10 वीं और 12 वी बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार ली जाएगी.

साल 2021-22 के पाठ्यक्रम को 2 टर्म में विभाजित किया जाएगा. पहले सत्र का परीक्षा नवंबर-दिसंबर महीने में होगी, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा मार्च-अप्रैल में करवाई जाएगी. परीक्षा को दो बार में कराए जाने का फैसला कोरोना वायरस के कारण लिया गया है. सिलेबस इस महीने के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा.

पिछले साल शुरू हुई कोरोना महामारी ने सीबीएसई समेत देश के राज्यों के विभिन्न बोर्ड्स की परीक्षाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इससे बच्चों के भविष्य पर भी गहरा असर पड़ा है. साल 2022 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की योजना पर सीबीएसई ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन और परियोजना कार्यों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे यह ज्यादा विश्वसनीय और वैलिड साबित हो सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : मोहरदा पेयजल आपूर्ति क्षेत्र में जल संयोजन के लिए होल्डिंग नंबर की हो अनिवार्यता समाप्त, सरयू ने सचिव को लिखा पत्र

Related Articles

Back to top button