Lead NewsNEWSRanchi

Ranchi: सीडीसी के नाम पर वेस्ट यूजर चार्ज की वसूली, डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम ने एजेंसी को कर दिया है टर्मिनेट, नहीं दे पैसे 

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र में वेस्ट कलेक्शन के लिए नगर निगम ने सीडीसी एजेंसी को रखा था. एजेंसी को घर से वेस्ट यूजर चार्ज भी वसूलने का निर्देश दिया गया था. अब नगर निगम ने सीडीसी एजेंसी को काम में लापरवाही और अन्य कारणों से टर्मिनेट कर दिया है. इसके बावजूद शहर में वेस्ट यूजर चार्ज वसूलने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. जिसकी शिकायत लोगों ने डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय से की. डिप्टी मेयर ने लोगों से किसी भी तरह का यूजर चार्ज फिलहाल नहीं देने की अपील की है. साथ ही कहा कि नगर निगम ने अभी तक यूजर चार्ज वसूलने के लिए किसी एजेंसी को अधिकृत नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत से जुड़े खनन पट्टा व आय से अधिक संपत्ति मामले पर 17 मई को झारखंड हाईकोर्ट में होगी विशेष सुनवाई

2.10 लाख हाउस होल्डर है रांची में

नगर निगम क्षेत्र में 2.10 लाख हाउस होल्डर रजिस्टर्ड हैं. जिनमें रेसीडेंशियल, कामर्शियल की अलग-लग कैटेगरी है. उनके लिए अलग-अलग चार्ज भी निर्धारित है. ऐसे में जब निगम ने सीडीसी को काम सौंपा था तो वेस्ट यूजर चार्ज भी वसूलने का आदेश दिया था. एजेंसी ने भले ही वेस्ट कलेक्शन नहीं किया, लेकिन हर घर से वेस्ट यूजर चार्ज वसूलने को लोग पहुंच रहे हैं. टर्मिनेट किए जाने के बाद भी एजेंसी के नाम से पैसे की वसूली हो रही है.

Related Articles

Back to top button