BiharBihar UpdatesLead News

नालंदा में कोर्ट की पुरानी दीवार गिरी, एक महिला की मौत ,कुछ लोग घायल

Nalanda : जिले में शुक्रवार को कोर्ट की पुरानी दीवार ढहने की घटना सामने आई है. नालंदा के डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत की जानकारी मिली है. कुछ लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल पहुंचाया गया है.

दीवार गिरने की होगी जांच

मरने वाली महिला की पहचान रजमतिया देवी के रूप में हुई है. वह हरगावां विशुनपुर की रहने वाली थी. नालंदा के डीडीसी ने कहा कि इस बात की जांच करायी जा रही है कि किस वजह से दीवार गिरी है. डीसी ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही हादसे की वजह सामने आएगी.

जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट परिसर की बाहरी दीवार गिरी है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफी का माहौल देखा गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. कोर्ट परिसर की दीवार से सटे दुकान लगाने वाले और वहां आए ग्राहक हादसे में घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां अच्‍छी-खासी भीड़ थी.

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से जुड़े खनन पट्टा व आय से अधिक संपत्ति मामले पर 17 मई को झारखंड हाईकोर्ट में होगी विशेष सुनवाई

 

Related Articles

Back to top button