Crime NewsJharkhandLohardaga

लोहरदगा में एक व्यक्ति की सिर काट कर हत्या, कुएं से बरामद हुआ शव

Lohardaga: जिले के बगडू थाना क्षेत्र के चोरटांगी एक व्यक्ति की सिर काट कर हत्या कर दी गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान देशचंद्र उरांव के रूप में हुई है. देशचंद्र उरांव की हत्या आरोपियों ने सिर काट कर कर दी है. हत्या के बाद उसके शव को आरोपियों ने कुएं में डाल दिया.

घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- ढह गई विकास दुबे की ‘लंका’, सबकुछ जमींदोज, देखें Photos

स्थानीय लोगों ने कुएं में देखा शव

स्थानीय लोगों ने शनिवार को कुएं में शख्स का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिर काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- निजीकरण के मामले में राज्यों के सुझावों की अनदेखी कर केंद्र क्या साबित कर रहा है?

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि देशचंद्र गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ शराब पीने के लिए हेंसापीढ़ी गांव की ओर गया था. लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आया.

इसे भी पढ़ें- राज्य में कोरोना से 16वीं मौत, 71 वर्षीय बुजुर्ग ने गंवाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button