Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

कोविड रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, निगेटिव को बता दिया पॉजिटिव

Ranchi : राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. लैब में टेस्टिंग के लिए सैंपल का लोड भी काफी बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक लैब की चौंकानेवाली रिपोर्ट आयी है. लैब की रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव बताया गया पर इसके बाद उसने रांची में ही एक दूसरी लैब और आइजीआइ एयरपोर्ट पर भी टेस्ट कराया जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसके बाद संबंधित व्यक्ति के भाई ने लैब पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

साथ ही इस मामले में जांच करने की गुहार लगायी है. वहीं दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है जिससे कि इस तरह की कोई भी पैथोलैब लोगों के जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ न करे.

इसे भी पढ़ें:शनिवार से छाये रहेंगे बादल, पांच दिन बारिश

क्या है पूरा मामला

रांची के रहनेवाले मो आफताब आलम ने 5 जनवरी को एस शरण पैथोलैब ने अपना सैंपल कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच के लिए दिया. उसे जो रिपोर्ट मिली उसमें वह पॉजिटव था और पुरुष की जगह उसमें सेक्स फीमेल लिखा था. उसे फ्लाइट में सफर करना था.

इस दौरान जब लैब में उसने पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी ढंग से नहीं बताया. इसके बाद उस युवक ने अपना टेस्ट दूसरे लैब में कराया.

इसे भी पढ़ें:जज मौत मामले में हाइकोर्ट ने कहा- सीबीआइ पर संदेह नहीं, पर मामले में हो रही देरी

जहां पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी. तब वह फ्लाइट से दिल्ली गया. दिल्ली में जाकर उसने एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर कोविड-19 का टेस्ट किया गया. उसमें भी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आयी. अब वह युवक दुबई पहुंच चुका है.

वहीं इस मामले में एस शरण लैब के संचालक एन शरण का कहना है कि वह युवक दो बार सैंपल देने आय़ा था. उसकी दोनों ही रिपोर्ट पॉजिटिव थी.

सैंपल की पूरी डिटेल हमारे पास है. उसे बाहर जाना था और निगेटिव रिपोर्ट चाहिए थी. इसलिए वह हमारे लैब पर गलत आरोप लगा रहा है.

इसे भी पढ़ें:कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 16 जनवरी तक बिहार विधानसभा बंद

Related Articles

Back to top button