Crime NewsRanchi

रांची: तमाड़ में बड़ी मां की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi/Bundu: तमाड़ थाना अंतर्गत बारीडीह गांव में मंगलवार सुबह लगभग सात बजे जयदेव स्वांसी नामक युवक ने अपने बड़ी मां सरला देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुछ घंटे बीतने के बाद ही उसे धर दबोचा. इस संबंध में डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी द्वारा किए गए कबूलनामा में जानकारी मिली कि आरोपी ने 55 वर्षीया महिला की हत्या महज एक सपने को लेकर कर दी,जिसमें मृतका आरोपी के सपने में आकर उसके गले में बैठकर उसे मारने का प्रयास करती थी, इस बात से वह काफी तंग आ चुका था और इसी को लेकर उसने आज हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें: विधायक ममता देवी को हाइकोर्ट से राहत, निचली अदालत में 2 नवंबर से पहले बयान दर्ज कराने का निर्देश

डायन बिसाही की घटना से इंकार

मृतका के डायन बिसाही से जुड़े होने के प्रश्न पर डीएसपी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से आरोपी द्वारा मनगढ़ंत रूप देखकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. डायन बिसाही का मामला इस घटना में प्रतीत नहीं होता है. दोनों परिवार के बीच आपसी झगड़े की भी बात बताई जा रही है पुलिस सभी बिंदुओं में खोजबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button