
Lohardaga: जिला पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के उग्रवादी बालक राम उर्फ कबीर जी को कुड़ू थाना क्षेत्र के कालीपुर के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए उग्रवादी के पास से उग्रवादी संगठन के पोस्टर पंपलेट और बम बनाने का सामान और चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी बालक राम विकास साहू हत्याकांड में संलिप्त था और पीएलएफआई नक्सली संगठन के लिए पोस्टरबाजी कर लेवी की वसूली करता था। पीएलएफआई नक्सली संगठन के हार्डकोर एरिया कमांडर नक्सली कृष्णा यादव दस्ते का सदस्य था.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: बुंडू टोल नाके पर हाईवा गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल और सड़क को किया जाम
लोहरदगा पुलिस लगातार पीएलएफआई नक्सली संगठन के खात्मे के लिए कार्य कर रही है और कृष्णा यादव दस्ते के नक्सलियों को लगातार गिरफ्तार कर जेल भेज रहा है अभी तक 6 पीएलएफआई नक्सलियों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जिसपर विकास साहू हत्याकांड और बमबाजी के साथ क्षेत्र में पोस्टरबाजी कर लेवी वसूली करने में संलिप्त थे। लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विगत दिनों कुडू में हुई व्यवसाई विकास साहू की हत्या और क्रेशर में पोस्टर चस्पा कर लेवी मांगने की घटना में बालक राम शामिल था। वहीं पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का मुख्य सरगना कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान पुलिस गिरफ्त से दूर है। हालाकि पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर कृष्णा यादव की गिरफ्तारी में जुटी है.




