Crime NewsRanchi

Ranchi News : मां और तीन साल की मासूम को कुचलनेवाले तेल टैंकर चालक पर FIR

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के समीप मां और तीन साल की बेटी की मौत के मामले में टैंकर (जेएच0सीए-2568) के चालक के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतक की बहन झम्मो देवी के बयान पर केस दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में झुम्मो ने टैंकर चालक पर अविलंब कार्रवाई का आग्रह किया है.

गौरतलब हो कि बीते सोमवार को चुटिया कृष्णापुरी की रहने वाली रानी देवी अपनी तीन साल की बेटी चुलबुली को गोद में लेकर काम से घर लौट रही थी. इसी दौरान रेलवे स्टेशन के समीप तेल कंपनी के मुहाने पर दोनो मां-बेटी रोड क्रास करने लगी. इसी क्रम में तेल टैंकर ने दोनों मां और बेटी को कुचल दिया. मासूम चुलबुली की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रानी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.

इधर, चुटिया दर्ज प्राथमिकी के आधार पर टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. प्रभारी थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button