ChaibasaCrime News

ब्राउन शुगर की बिक्री के आरोप में जमशेदपुर की महिला समेत चार गिरफ्तार

Ranchi: झारखंड के चाईबासा की मुफस्सिल थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) की बिक्री करने के आरोप में मंगलवार को तीन युवकों समेत जमशेदपुर की एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इन आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर (मोरफीन) 50.65 ग्राम, दो मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल मुफस्सिल थाना पुलिस ने जब्त किए हैं.

चाईबासा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री करने से संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसपी ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलीप खलखो के नेतृत्व में एक छापामारी दल टीम का गठन किया.

छापामारी टीम ने बासाटोंटो गांव स्थित सनातन ढाबा के पास तीन व्यक्ति को ब्राउन शुगर (मोरफीन) एवं दो मोटरसाईकिल के साथ धर दबोचा. उक्त व्यक्तियों की निशानदेही पर ब्राउन शुगर सप्लायर एक महिला को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. उक्त चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जहां से सभी को जेल भेजा गया.

Related Articles

Back to top button