JharkhandRanchi

दो साल से रेगुलर नहीं हो रही रांची नगर निगम परिषद की बैठक, पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Ranchi:रांची नगर निगम में सोमवार को अर्जुन यादव के नेतृत्व में पार्षदों की एक बैठक हुई. जिसमें पार्षदों ने रांची नगर निगम परिषद की बैठक हर महीने बुलाने पर सहमति बनी. वहीं इसे लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें कहा गया है कि दो सालों से नगर निगम परिषद की रेगुलर बैठक नहीं हो रही है. जिससे कि वार्ड में रहने वाली जनता की समस्याओं की चर्चा नहीं हो पा रही है. बताते चलें कि हर महीने की 10 तारीख को रांची नगर निगम परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया था.

15 दिनों में जनता दरबार लगाए अधिकारी

पार्षदों ने ज्ञापन में कहा कि नगर निगम के अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है. इसलिए 15 दिनों के अंदर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुने और तत्काल उनका समाधान भी कराए. इसके अलावा पार्षदों ने कहा कि रांची राजधानी है. इसलिए यहां पर भी इंदौर नगर निगम की तर्ज पर काम कराए और बेहतर निगम बनाए.

ये रहे मौजूद

अर्जुन याद, बिनोद कुमार सिंह, नाजिमा रजा, पूनम देवी, प्रीति रंजन, सोनी परवीन, विजय लक्ष्मी सोनी, अर्जुन राम, वीणा अग्रवाल, नकुल तिर्की, बसंती लकड़ा, दिनेश राम, रोशनी खलखो, सविता लिंडा, सुजाता कच्छप, आशा गुप्ता, रीता मुंडा, जेरमिन कुजूर, झरी लिंडा, रश्मि चौधरी, जमीला खातून

इसे भी पढ़ें: पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के बेहतर संचालन में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के तरीकों पर जोर

Related Articles

Back to top button