JharkhandRanchi

राजधानी में अपराधी हुए बेलगाम, पुलिस से हथियार छीन भागा युवक

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जहां एक तरफ हत्या और लूट का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर आज फिर गोंदा थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर एक युवक ने दुस्साहस दिखाते हुए पीसीआर 10 के पुलिसकर्मी से इंसास राइफल छीन लिए. घटना कांके रोड के राम मंदिर के पास की है. जिसके बाद पीसीआर ने उस युवक का पीछा किया. पुलिस को पीछे आता देख बाइक सवार युवक राइफल छोड़कर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये

क्या है मामला

शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे पीसीआर 10 में शामिल पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी राम मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे. इसी दौरान बाइक से एक युवक आया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया. लेकिन युवक रुकने के बाद पुलिस वालों से उलझ गया. और देखते ही देखते उसने उनमें से एक पुलिसकर्मी की रायफल छीन ली और वहां से भागने लगा. जिसके बाद पीसीआर ने उसका पीछा किया तो उसने थोड़ी दूर जाने के बाद राइफल को सड़क पर फेंक दिया और खुद मोरहाबादी की तरफ भाग गया.

इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप

इस मामले में बोलने से बच रहे हैं पुलिसकर्मी

इस मामले में जब गोंदा थाना के थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जाहिर की. साथ ही कुछ बोलने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें- रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के 23 सितंबर को रांची आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. पुलिस के अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. पीसीआर मुस्तैद होकर गस्ती कर रही है. लेकिन इसी बीच हथियार लूटे जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वो खुलेआम दिनदहाड़े पुलिसकर्मियों से हथियार छीन कर भाग जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button