JharkhandRanchi

Ranchi : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सिविल कोर्ट का उद्घाटन 25 जनवरी को

Ranchi : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सिविल कोर्ट जी प्लस फाइव बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है. राज्य में पहली बार इस तरह का भवन बनाया गया हैं. 1,60,000 वर्ग मीटर में बना पांच तल्ले के इस भवन का उद्घाटन 25 जनवरी को होगा. इसे लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गयी है.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोर्ट बिल्डिंग में 40 कोर्ट रूम बनाये गये हैं. बिल्डिंग का नाम 40 कोर्ट बिल्डिंग रखा गया है. इसमें प्रथम तल्ले पर डालसा कार्यालय, पोक्सो कोर्ट, महिला कोर्ट होगा. दूसरे, तीसरे और चौथे तल्ले पर अन्य कोर्ट रूम होंगे. पांचवें तल्ले पर कांफ्रेंस हॉल बनाया गया है, जिसमें एक साथ एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी.

नये भवन में 40 अदालत के कमरों के साथ-साथ एक न्याय सदन, एक परिवार न्यायालय और एक सम्मेलन हॉल रहेगा. इसके अलावा बेसमेंट में एक साथ 46 कारें और लगभग 200 बाइक पार्किंग की व्यवस्था होगी. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल आर दवे ने 23 जनवरी 2016 को नये भवन की आधारशिला रखी थी.

इसे भी पढ़ें : राजधानी में बिजली की आंखमिचौली पर नाराज सीएम का निर्देश, सोमवार से दें निर्बाध बिजली

सिविल कोर्ट रांची में कब-क्या निर्माण हुआ

सिविल कोर्ट के मुख्य भवन का निर्माण 1952 में किया गया था. उसके बाद वर्ष 1985 में 10 मजिस्ट्रेट कोर्ट भवन, 2001 में सीबीआई कोर्ट भवन एवं 2002 में फास्ट ट्रैक कोर्ट भवन का निर्माण हुआ. अन्य सुविधाओं के अलावा 2005 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्टूडियो एवं 2013 में ई-कोर्ट खोला गया, जहां जेल से कैदियों की पेशी हो रही है. हालांकि जिला न्यायालय 1861 में स्थापित किया गया था.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं, हर तीसरे दिन हो रहा रेप और आपसी विवाद में हत्या  

इन सुविधाओं से लैस होगी बिल्डिंग

ज्यूडिशियल अधिकारियों के लिए ई-लाईब्रेरी बनाई गयी है. सभी 40 कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा होगी.फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए फायरप्रूफ रूम बनाये गये हैं. पूरा भवन सेंट्रलाइज एसी होगा. बेसमेंट में ही पीपी, एपीपी के चेंबर बनाये गये हैं. बच्चों के लिए चिल्ड्रेन एरिया की सुविधा होगी. महिलाओं एवं बच्चों के लिए वेटिंग रूम बनाया गया है. कोर्ट रूम में चार जेल एवं महिला व सुधार गृह के लिए चार काउंटर आवंटित किये गये हैं.

काउंटर पर जेल व सुधारगृह में रहने वालों द्वारा तैयार सामान बेचे जायेंगे

नये भवन में काउंटर पर जेल व सुधारगृह में रहने वालों द्वारा तैयार सामानों की बिक्री की जायेगी. डालसा चेयरमेन व सचिव का कार्यालय भी काफी खूबसूरत बनाया गया है. बिल्डिंग के बेसमेंट में ही रिसेप्शन काउंटर बनाये गये हैं.

इसके साथ ही नये कोर्ट बिल्डिंग में प्रवेश करते ही डालसा के पारा लीगल वालंटियर आपका स्वागत करेंगे. केस व कौन सा कोर्ट किस तल्ले पर है, इससे संबंधित जानकारी यहीं से मिल जायेगी. दिव्यांग, बच्चे व यौन पीड़ितों को विशेष सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें :  Interview : ..फिर क्या भाजपाई हो जायेंगे प्रदीप यादव ! जानिये क्या कहा न्यूजविंग से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button