Crime NewsRanchi

#FodderScam लालू सहित छह की सजा बढ़ाने की मांग पर HC में सुनवाई, अभियुक्तों ने मांगा समय

Ranchi : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित छह लोगों की सजा बढ़ाने वाले मामले को सोमवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को हाइकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान लालू यादव सहित छह लोगों की ओर से हाइकोर्ट से समय मांगा गया है.

बता दें कि सीबीआइ ने देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद व आरके राणा सहित छह लोगों की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर अपील दाखिल की है. इस मामले में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी.

इसे भी पढ़ेंः #CBI ने खादी ग्रामोद्योग की रांची इकाई के तीन करोड़ रुपये के घोटाले में मामला दर्ज किया, जांच शुरू

 क्या है मामला

देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद, डॉ. आरके राणा, बेक जूलियस, अधीप चंद्र चैधरी, महेश प्रसाद, फूलचंद्र सिंह और सुबीर भट्टाचार्य को साढ़े तीन-तीन साल की सजा सुनाई है.

जबकि इसी मामले में जगदीश शर्मा को सात साल की सजा सुनाई गयी है. हालांकि सजा पाने वाले सभी लोग ऊंचे पद पर पदस्थापित थे. और इन पर उच्चस्तरीय षडयंत्र रचने का आरोप है. ऐसे में जब मामला साबित हो गया है, तो सभी को एक ही तरह की सजा मिलनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः #ElectoralBonds: चुनावी बांड पर RBI ने कहा था- मनी लांड्रिंग को मिलेगा बढ़ावा, मोदी सरकार ने खारिज कर दी थी आपत्ति

जमानत याचिका पर 22 नवंबर को होगी सुनवाई

चारा घोटाला मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सीबीआइ ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है.

शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआइ ने समय मांगा. अब मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी. बता दें चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव ने जमानत मांगी है. लालू यादव ने बीमारी का हवाला देकर याचिका दाखिल की थी.

याचिका में बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है.

23 दिसंबर 2017 से जेल बंद है लालू यादव

लालू प्रसाद को चारा घोटाले के दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआइ कोर्ट ने सजा सुनायी है. इन तीनों मामलों में 23 दिसंबर 2017 से वो जेल में हैं. बीमार होने की वजह से रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं.

बता दें कि लालू प्रसाद डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज, फैटी लीवर, पेरियेनल इंफेक्शन, हाइपर यूरिसिमिया, किडनी स्टोन, फैटी हेपेटाइटिस, प्रोस्टेट जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. इस वजह से उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न रख कर रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः #WestBengal सरकार स्कूली बच्चों को ‘गुड टच, बैड टच’ के बारे में देगी शिक्षा

Related Articles

Back to top button