
Ranchi: शहर के पंडरा स्थित अंबानगर मुहल्ले में एक उफनते बरसाती नाले में अजय प्रसाद अग्रवाल नामक बुजुर्ग बह गए हैं. घटना लगभग 8:45 बजे शाम के आसपास की है. घटना की खबर पाकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए हैं, लेकिन नाले में बहे बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल पा रहा है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.
बता दे कि थोड़ी सी बारिश होने के बाद भी इस मोहल्ले के नाले का पानी सड़क पर आ जाता है और इस वजह से सड़क और नाले के बीच का फर्क मिट जाता है.
रांची में नाले में बहने की यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले वर्ष कोकर डेलाटोली में भी नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई थी. उसकी लाश तक का कोई अता पता नहीं चला. 2 साल पहले हिंदपीढ़ी के नाले में भी एक बच्ची गिर गई थी. उसकी लाश कई किलोमीटर दूर जाकर मिली थी.
इसे भी पढ़ें – कांची नदी का बूढ़ाडीह पुल एक बार फिर गिरा




