
Ranchi : झारखंड में आर्थिक तंगी और परिवारिक विवाद के चलते घरों के मुखिया अपने ही परिवार के हत्या कर रहे हैं. और फिर खुद की जान दे रहे हैं. राज्य में पिछले डेढ़ वर्षो कि बात करें तो इस तरह के मामलों में 24 लोगों को मौत हो चुकी है.
बता दें कि शनिवार को राजधानी रांची में रहने वाले सिपाही ने अपने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी. इसके पीछे पारिवारिक विवाद का मामला सामने आ रहा है. इसके अलावा इस तरह के कई ऐसे मामले सामने आये जब परिवार के मुखिया अपने परिवार वालों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः #International_University ने छात्रों को चेतावनी दी, CAA पर चर्चा की तो बंद हो जायेगा विश्वविद्यालय
आर्थिक तंगी से एक ही परिवार की के 6 लोगों ने की थी आत्महत्या
15 जुलाई 2018: हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के खजांची तालाब स्थित सीडीएम अपार्टमेंट में रहने वाले घर के मुखिया समेत दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे मृत पाये गये थे. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के दौरान घटना स्थल से दो सुसाइड नोट बरामद किए थे.
इनमें जिन कारणों का उल्लेख किया गया था उसमें बीमारी, दुकान बंद, दुकानदारों का बकाया न देना और कर्ज आदि थे. इस सुसाइड नोट में यह भी जिक्र था कि बच्चे को लटका नहीं सकते थे, इसलिए उसकी हत्या की गयी.
वहीं पड़ोसियों ने बताया कि परिवार का मुखिया नरेश महेश्वरी बीते काफी दिनों से परेशान थे.
इसे भी पढ़ेंः #Budget2020: बजट से बाजार में निराशा, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का
कर्ज के दबाव में दो भाइयों ने परिवार की हत्या कर खुद दी जान
30 जुलाई 2018: राजधानी रांची में आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के सात लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया था. इस परिवार के लोग बिहार में मुंगेर जिले के चिरैयाबाग के मूल निवासी थे.
रांची में परिवार के मुखिया दीपक झा ने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, बेटा, बेटी और मां-पिता की हत्या कर दी. फिर दोनों सगे भाई फंदे पर झूल गये थे. 15 पन्ने के सुसाइड नोट के अनुसार पूरी घटना के पीछे प्रथम दृष्ट्या आर्थिक तंगी व भारी कर्ज का मामला सामने आया था.
किसान ने परिवार के सभी सदस्यों की हत्या की
12 अगस्त 2019: गढ़वा जिले में आर्थिक परेशानी के कारण एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या ली थी. मामला धुरकी थाने के रक्शी गांव का है.
इस गांव के रहने वाले शिवकुमार बैठा ने देर रात अपनी पत्नी बबीता देवी और बेटियों तान्या व श्रेया की हत्या कर दी थी. शख्स ने हत्या के बाद तीनों की लाश को गांव के ही कुएं में फेंक दिया था. इसके बाद शिवकुमार ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
विवाद के चलते तीन बच्चे के साथ महिला ने की आत्महत्या
15 अक्टूबर 2019: सरायकेला के कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाडीह गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी .मनीषा गोप नाम की महिला अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी उसमें कूद गयी थी.
महिला के द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने के मामले में यह बात सामने आई थी कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद रहता था. जिस वजह से उसने ये का कदम उठाया था.
बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज सिपाही ने परिवार के सभी लोगों की हत्या की
एक फरवरी 2020: रांची शहर के बड़गांई इलाके में एक पुलिस वाले ने अपने परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से आजिज पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटे की हथौड़े से पीटकर और चाकू गोदकर हत्या कर दी.
फिर आत्महत्या करने की नीयत से जहर खा लिया. पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी स्पेशल ब्रांच में तैनात है. वह पलामू के रेहला थाना के तोलरा गांव का रहने वाला है. पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर तफ्तीश कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: छात्रा के गर्भवती होने के मामले की शिक्षा मंत्री ने की जांच, कहा- नहीं बख्शे जायेंगे दोषी




