
Dhanbad: जिले के चार अंचलों के 69 सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती होगी. तालाबों की बंदोबस्ती खुली डाक से होगी. डाक में शामिल होने वालों को बंदोबस्ती के लिए तय सरकारी राशि का दस प्रतिशत जमानत के रूप में जमा करना होगा. बंदोबस्ती तीन वर्षों के लिए होगी. इसकी शुरुआत चालू वित्तीय वर्ष से ही हो जाएगी तथा 2025 तक चलेगी. इसके लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है.
सबसे अधिक बलियापुर अंचल के 30 तालाबों की बंदोबस्ती होगी. इसके बाद निरसा की होगी. यहां 17 तालाबों की बंदोबस्ती की जाएगी.
डाक में बोली जीतने वालों को एक वर्ष के लिए तय राशि जमा करनी होगी. बकाएदारों को डाक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी. सफल डाक वालों को छोड़कर शेष की जमानत की राशि वापस कर दी जाएगी. पहली बंदोबस्ती 12 दिसंबर को होगी.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur : अतिक्रमण को लेकर फुटपाथ दुकानदारों में हड़कंप, विधायक दीपक बिरुवा ने सुनी फरियाद




