
Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में शनिवार को बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि बस में सवार 24 लोग घायल हो गए. उनमें दो लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. इधर मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई. क्रेन की मदद से रिंग रोड पर पलटी बस को उठाया गया.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी के लिए अर्जुन मुंडा ने ममता सरकार से की मंत्री अखिल गिरी को बर्खास्त करने की मांग





