
Ranchi: अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग में काम करने वाले ड्राइवर का शव बरामद हुआ है. मृतक की
पहचान दिघिया टिकराटोली का निवासी जोहन तिर्की के रूप में हुई है. उसका शव रविवार को
रातू थाना क्षेत्र के दलादिली भोंडा सड़क के बगल खेत से बरामद किया गया.
इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि युवक की लूटपाट करने के बाद उसकी पानी में डूबा कर हत्या कर दी गयी. शव की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया. साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में नाबालिग से गैंगरेप, गले में पट्टा डालकर हैवानों ने घसीटा, मौत
लूट के बाद हत्या की आशंका
जिस जगह से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां से युवक का खाली पर्स बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को वह बाइक से रात 9:30 बजे ऑफिस के लिए निकला था. जिसके बाद रविवार को जोहन तिर्की का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ.
इसे भी पढ़ें- पढ़िये, विनय सौरभ की बहन व जीजा पर लिखा यह पोस्ट, कांप जाएंगे आप, पता चल जायेगा देवघर में ऐसे हो रहा Corona का इलाज
मामले की छानबीन में जुटी हुई है पुलिस
इस मामले में रातू थाना प्रभारी से बात करने पर बताया कि युवक का शव सड़क के किनारे खेत से बरामद हुआ है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि युवक से पहले लूटपाट की गयी फिर पानी में डूबा कर उसकी हत्या कर दी गयी. क्योंकि युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार के इंज्यूरी का कोई निशान नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- देश में Corona के 63 हजार से अधिक नये केस, 26 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
A big thank you for your article.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.