Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रांची की अदालत ने बदला आदेश, ऋचा भारती को नहीं बांटना होगा कुरान

Ranchi:  फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ऋचा पटेल ऊर्फ ऋचा भारती को कुरान की प्रतियां बांटने के आदेश को रांची की अदालत ने वापस ले लिया है. सहायक लोक अभियोजक की प्रार्थना पर अदालत ने कुरान बांटने की शर्त वापस ले ली है. इससे पूर्व अदालत के इस आदेश पर बार एसोसिएशन ने विरोध किया. जहां वकीलों ने मनीष सिंह की अदालत का 48 घंटे के लिए बहिष्कार करने का निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ेंः मॉब लिंचिंग: हाइकोर्ट में गलत तथ्य देकर राज्य सरकार ने मामला कराया बंद

अदालत का किया बहिष्कार

न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह के 5 कुरान की प्रति बांटने के आदेश के बाद रांची जिले के वकील आंदोलित हो गये. उन्होंने न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत का बहिष्कार किया. गौरतलब हो कि रांची सिविल कोर्ट से 5 कुरान की प्रति बांटने का आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह के द्वारा सशर्त जमानत दी गयी थी. जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से बाहर आयी ऋचा पटेल ने कहा कि वह कुरान की पांच प्रतियां नहीं बांटेगी. निचली अदालत के फैसले की कॉपी का इंतजार कर रही है.

कॉपी मिलने के बाद हाइकोर्ट जायेंगी. उसने मीडिया से कहा कि कुरान बांटने का आदेश उसे सही नहीं लग रहा है. वह बुरा महसूस कर रही है. ऋचा ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन उसके मौलिक अधिकारों का हनन कोई कैसे कर सकता है. क्या फेसबुक पर अपने धर्म के बारे में लिखना अपराध है. ऐसे में पिठोरिया पुलिस ने उसे अचानक कैसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंः 25 लाख के इनामी माओवादी लीडर की पत्नी करती है मजदूरी, बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पा रही

विवादित पोस्ट पर भेजा गया था जेल

12 जुलाई को सोशल साइट पर विवादित पोस्ट शेयर करने के आरोप में ऋचा को जेल भेज दिया गया था. सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत ने सशर्त जमानत दी थी. जमानत पर सुनवाई के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपित को 15 दिनों के अंदर पांच कुरान बांटने का आदेश दिया था.

ऋचा भारती के खिलाफ सदर अंजुमन कमिटी, पिठोरिया द्वारा 12 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अंजुमन ने पोस्ट के कारण सांप्रदायिक तनाव भड़कने की आशंका जतायी थी.

इसे भी पढ़ेंः कुरान की पांच प्रतियां बांटने के आदेश का विरोध, रांची के वकीलों ने किया जज मनीष सिंह की कोर्ट का बहिष्कार

Related Articles

Back to top button