
Jamshedpur : कोरोना काल में बंद ट्रेनों का परिचालन रेलवे बारी-बारी से शुरू कर रहा है. इसी कड़ी में एक और ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला लिया गया है. दक्षिण- पूर्व रेलवे ने इस बाबत 15 जून को आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक टाटा-जम्मूतबी एक्सप्रेस का परिचालन टाटा से एक जुलाई जबकि जम्मूतबी से चार जुलाई से शुरू होगा. 10101 टाटा-जम्मूतबी एक्सप्रेस टाटा से एक जुलाई को 5 बजकर पांच मिनट पर जम्मूतबी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन टाटा से तीन दिन यानी बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलेगी. 18102 जम्मूतबी-टाटा एक्सप्रेस जम्मूतबी से चार जुलाई को रवाना होगी. यह ट्रेन जम्मूतबी से मंगलवार, बुधवार और शनिवार को टाटा के लिए रवाना होगी.
यह भी पढ़ें- Jamshedpur : टाटा स्टील में अब कर्मचारी भी बनेंगे फ्रंटलाइन लीडर, कंपनी ने मांगा आवेदन




