Ranchi

रांचीः चान्हो में किसान ने कुएं में कूदकर दी जान, कई लोगों से ले रखा था कर्ज

Ranchi: राजधानी रांची के चान्हो में एक किसान ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी है. चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में रहने वाले 45 वर्षीय किसान लखन महतो के कुएं में कूदकर आत्महत्या करने पर आसपास के लोगों का कहना है कि वो कर्ज के बोझ तले दबा था.

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कर्ज की परेशानी की बात से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःJBVNL, राहुल पुरवार, भ्रष्टाचार के आरोप और रघुवर दास की चुप्पी 

कई लोगों से ले रखा था कर्ज

बताया जा रहा है कि लखन महतो काफी समय से परेशान था. ग्रामीणों का कहना है कि लखन ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था. जिसे लेकर वो हमेशा तनाव में रहता था. वहीं एक और बात सामने आ रही है.

घटना के बाद कुएं के पास जमा भीड़

बताया जा रहा है कि लखन महतो ने मनरेगा के तहत एक कुएं का निर्माण कराया था. लखन ने कई बार मजदूरी की रकम को लेकर मनरेगा के अधिकारियों से बात की, लेकिन सभी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया था.

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

आशंका जताई जा रही है कि किसान लखन महतो ने शुक्रवार की देर रात कुएं में कूदकर आत्महत्या की. लखन का शव आसपास के लोगों ने शनिवार के सुबह 4:00 बजे कुएं में देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी.

चान्हो थाना प्रभारी का कहना है कि किसान है किस वजह से आत्महत्या की है. अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. जहां तक कर्ज की वजह से आत्महत्या की बात आ रही है, इसका कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, पुलिस छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःविकास का सचः टोकरी की बहंगी में बैठ 13 किमी दूर पेंशन लेने जाने को मजबूर वृद्धा, गांव में नहीं है सड़क

Related Articles

Back to top button