Crime NewsJharkhandRanchi

रांची : एटीएस ने दो-दो हजार के 104 नकली नोटों के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची में नकली नोटों को खपाने की बड़ी साजिश शनिवार को एटीएस की टीम ने नाकाम कर दी. एटीएस की टीम ने रांची स्टेशन रोड के पटेल चौक के पास से संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा. एटीएस की टीम ने जब उसे पूछताछ करने के लिए रोकना चाहा, तो वह भागने लगा. इसके बाद उसे पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया. एटीएस की टीम ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से दो-दो हजार के करीब 104 नकली नोट बरामद हुए, जो कि दो लाख 8 हजार रुपये थे. गिरफ्तार युवक का नाम राजेश भुइयां है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एटीएस के एसपी पी मुरुगन को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध क्रियाकलापों में लिप्त कुछ शातिर अपराधी मालदा (पश्चिम बंगाल) से जाली नोटों की भारी खेप लेकर रांची पहुंचनेवाले हैं. इसके बाद एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में निगरानी की जाने लगी. निगरानी के क्रम में पुलिस ने राजेश भुइयां नाम के युवक को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया.

आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है एटीएस की टीम

एटीएस की टीम गिरफ्तार युवक से लगातार पूछताछ कर रही है. वह किस गिरोह के लिए काम करता है, इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश में है कि इससे पहले भी यहां आया था या पहली बार आया है. गिरोह में झारखंड से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसकी अभी जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें- दो दिसंबर से शुरू हो रहा नक्सली संगठन का पीएलजीए सप्ताह, दे सकते हैं किसी बड़ी घटना को अंजाम

इसे भी पढ़ें- मेनन एक्का ने रांची में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर खरीदी जमीन, तत्कालीन एलआरडीसी की भी रही थी मिलीभगत

Related Articles

Back to top button