SportsTop Story

भारत को तीसरा गोल्ड, सौरभ चौधरी को पहले ही एशियाई खेल में स्वर्ण

Palembang: भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने 18वें एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण दिलाते हुए पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में बाजी मारी. एशियन गेम्स के तीसरे दिन मंगलवार को भारत का ये पहला गोल्ड मेडल है, और कुल मिलाकर तीसरा स्वर्ण पदक. भारत के निशानेबाजी में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः18वें एशियाई खेल : दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता

पहले ही एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियाई खेलः सौरभ ने जीता गोल्ड (बीच में), अभिषेक वर्मा को कांस्य (बांयी तरफ)

16 साल के सौरभ चौधरी ने 18वें एशियन गेम्स में देश के लिए ‘गोल्ड’ पर निशाना साधा. सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता. सौरभ क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष पर रहे थे. उन्होंने खेलों का रिकॉर्ड स्कोर 240 . 7 बनाते हुए जापान के तोमोयुकी मत्सुदा (239 .7) को पछाड़ दिया.

वहीं पहली बार एशियाई खेलों में उतरे पेशे से वकील अभिषेक वर्मा ने 219 . 3 के स्कोर के साथ कांसा जीता. चौधरी और मत्सुदा के बीच करीबी मुकाबला चल रहा था लेकिन आखिरी से पहले शाट पर मत्सुदा का स्कोर 8. 9 रहा, जबकि चौधरी ने 10. 2 स्कोर किया.

इसे भी पढ़ेंः18वें एशियाई खेल में खाता खुला, शूटर अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार कांस्य पदक जीते

ज्ञात हो कि अब तक भारत की झोली में 7 मेडल आ चुके हैं. सौरभ से पहले कुश्ती में बजरंग पूनिया और विनेश फोगोट ने गोल्ड मेडल हासिल किया. पदक तालिका में भारत अब 7वें स्थान पर है.

पदक तालिका

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button