JharkhandRanchi

रांची : नाबालिग के अपहरण के बाद थाने का घेराव, पिता ने कहा- कर लूंगा आत्मदाह

Ranchi : जिले के मांडर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना क्षेत्र के करगे गांव की है. नाबालिग की उम्र 17 साल बतायी जा रही है.

वहीं इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मांडर थाना पहुंचे हैं. लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी युवक की गिरफ्तरी की मांग की है. बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थाने में ही धरने पर बैठे हैं.

ग्रामीण और नाबालिग के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले शहबाज अंसारी पर नाम के युवक पर ही अपहरण का आरोप लगाया है. नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 17 जून को ही युवती का अपहरण कर लिया गया था. लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक नाबालिग के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़ें- दर्द-ए-पारा शिक्षक: उधार पर चल रहा जुदिका का परिवार, तंगी ने सामाजिक सम्मान भी छीना

पिता ने कहा कर लूंगा आत्मदाह

नाबालिग के पिता ने कहा कि शहबाज अंसारी नाम युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है. अगर मेरी बेटी वापस नहीं आती है तो मैं आत्मदाह कर लूंगा.

पुलिस जल्द से जल्द मेरी बेटा का पता लगाये और आरोपी को गिरफ्तार करे. छह दिन हो गए हैं मेरी बेटी के अपहरण को लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है. पता नहीं को किस हाल में होगी और कैसी होगी.

इसे भी पढ़ें- रांची निर्भया हत्याकांड : आरोपी राहुल रॉय को रिमांड पर लेने के बाद खुलेंगे हत्या के कई राज

पुलिस कर रही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इस मामले में मांडर थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. हांलाकि नाबालिग के परिजनों का कहना है कि युवती का अपहरण किया गया है.

फिलहाल यह मामला प्रेम प्रसंग का है या फिर अपहरण का इसपर कुछ भी करना मुश्किल है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Related Articles

Back to top button