
Ranchi: हूल दिवस पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रदेश कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की शहादत को नमन किया.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने हूल क्रांति के नायकों को नमन करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव की कोशिश की थी, लेकिन हूल नायकों की प्रेरणा से इस प्रयास को विफल कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि अब अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रेरणा से आदिवासियों को अब शिक्षित करने, उनके वंशजों को मिलने वाली सुविधा, पेंशन, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ेःशेखपुरा में डीलर की मनमानी, खाते पर अंगूठा लगाकर नहीं दिया अनाज
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलों और झानों के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान सदैव झारखण्डवासियों को प्रेरित करेगा.
कृषि मंत्री बादल ने कहा कि कहा कि जबतक झारखण्ड रहेगा शहीदों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता रहेगा. शहीदों की प्ररेणा से ही सरकार आदिवासियों-मूलवासियों समेत समाज के सभी वर्गां के विकास में जुटी है.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता,रमा खलखो, रविन्द्र सिंह,आभा सिन्हा, नेली नाथन, अमुल्य नीरज खलखो, सन्नी टोप्पो, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा, भानु प्रताप बड़ाईक, बेलस तिर्की, सोनी नायक, योगेन्द्र सिंह बेनी, जगरनाथ साहु, जितेन्द्र त्रिवेदी, अजस सिंह, सुरेन राम, जगदीश साहु, छोटु सिंह, बल्लु शुक्ला,दिनेश लाल सिन्हा एवं रामानंद केशरी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः जामताड़ा : सादगी के साथ मनाया गया हूल दिवस, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने किया माल्यार्पण




