Crime NewsJharkhandLead NewsRamgarh

रामगढ़ : ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Ramgarh : रामगढ़-अरगड्डा मार्ग के नई सराय सीसीएल हॉस्पिटल कॉलोनी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दो युवकों को रौंद कर भाग निकला. इस घटना में दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक नई टीवीएस स्कूटी से रामगढ़ से अपने घर इफको कालोनी जा रहे थे. नई सराय हॉस्पिटल के समीप सामने से एक तेज़ रफ़्तार से आ रहा ट्रक ने सीधे टक्कर मार दिया जिससे कि स्कूटी पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए. ट्रक दोनों युवकों को कुचलते हुए भाग निकला.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. दोनों युवको में से एक युवक इफको कॉलोनी का राहुल सिंह तो दूसरा युवक महतो टोला का कुणाल सिंह बताया जा रहा है. ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क जाम कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर सदल बल घटना स्थल पर पहचे. उन्होंने एक शव को लेकर सीसीएल हॉस्पिटल भेजवाया वहीं दूसरे शव को उठाने को लेकर ग्रामीणों ने बवाल कर सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की स्थिति बरकरार है.

इसे भी पढ़ें – छठ में परिवार गया था गांव, 5 लाख से ऊपर की संपत्ति हो गयी चोरी

Related Articles

Back to top button