
Ranchi: रांची के वार्ड संख्या 14, अपर चुटिया के घनी आबादी वाले क्षेत्र में सफाई, जल निकासी व्यवस्था और उचित सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से संबंधित मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में रांची नगर निगम से जवाब मांग मांगा है. अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी. खंडपीठ ने इस समाचार को गंभीरता से लिया है और नगर निगम को तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है. दरअसल, रांची से प्रकाशित एक समाचार पत्र में इससे संबंधित खबर छपी थी. बता दे की उक्त समाचार में कहा गया है कि रांची के वार्ड संख्या 14, अपर चुटिया के सड़कों की हालत जर्जर है. सड़कों पर कहीं-कहीं गड्ढे हैं. नालिया खुली है, जिनका गंदा पानी सड़कों पर बहता है . वहां सड़क के पास बिजली के खंभे के कारण हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है.




