JharkhandRamgarh

रामगढ़ : रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के घर से लुटेरों ने 20 लाख की संपत्ति लूटी

Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के पतरातू बस्ती में हथियार से लैस नकाबपोश लुटेरों ने रिटायर्ड सीसीएल कर्मी नरेश महतो के घर 20 लाख की लूट की. अपराधियों ने घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाकर नगद समेत लाखों रुपए के जेवर लूट कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.

इसे भी पढ़ें : होली को लेकर राजधानी पुलिस सतर्क, शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

हथियार के बल पर घर वालों को लिया कब्जे में

मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के पतरातू बस्ती के रिटायर्ड सीसीएल कर्मी नरेश महतो के घर में अपराधियों ने धावा बोल दिया. अपराधियो ने हथियार के बल पर घरवालों को कब्जे में लेकर करीब आधे घंटे तक लूटपाट की और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए. लूट की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. जानकारी के अनुसार 8 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया. जिनमें 3 घर के आगे और 3 घर के पीछे निगरानी कर रहे थे और दो अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट की. घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : दो माह में 16 नक्‍सली मुठभेड़, 15 नक्‍सली ढेर, 59 गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button