
Ramgarh: नौजवान संघर्ष समिति पाँच सूत्री माँगों को लेकर समिति के सिरका- अरगडा के अध्यक्ष रंधीर गुप्ता के नेतृत्व में सिरका – अरगडा सहित आस पास के गाँवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय के गेट के समक्ष प्रबंधक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी किया और एक दिवसीय धरना पर दर्जनों समिति सदस्य बैठ गया . इससे पहले रैली निकाली गई जो जीएम ऑफिस चौक से आरंभ होकर जीएम कार्यालय के गेट के समक्ष समाप्त हो गई . इसके बाद एक सभा की गई . सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रंधीर गुप्ता व संचालन कार्तिक महतो ने किया . सभा को रंधीर गुप्ता , कार्तिक महतो ,छोटू पटेल , हसीबुल अंसारी आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत चार वर्षो सीटीओ नहीं मिलने के कारण सिरका कोलियरी का उत्पादन पूरी ठप है . जिसके कारण हजारों मजदूर बेरोजगार हो गये है . प्रस्तावित काजू बगान खदान खोलने की योजना का कार्य धीमी चल रही है . यदि खदान चालू हो जाती तो सैकड़ों मजदूरों को रोजगार का अवसर प्राप्त होता . लेकिन सीसीएल प्रबंधन के लापरवाही के कारण न ही सिरका कोलियरी का सीटीओ मिला है न ही काजू बगान खदान खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा . यदि पाँच सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया गया तो समिति आरपार की लड़ाई लड़ेगी . सभा समाप्त होने से पूर्व प्रबंधन को समिति के अध्यक्ष व अन्यों ने पाँच सूत्री माँग पत्र सौपा . सभा में काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.

15 सूत्री मांगों को लेकर जनता मज़दूर संघ का धरना
15 सूत्री मांगों को लेकर जनता मज़दूर संघ ने माइंस रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़ के सामने एक दिवसीय धरना दिया. इसका नेतृत्व जेसीसी मेंबर कमलेश कुमार सिंह ने किया. वक्ताओ ने कहा कि प्रबंधन मज़दूरों के समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नही है.आवास मरम्मत के लिए भी मज़दूरों को दौड़ लगाना पड़ता है. पानी आपूर्ति के लिए प्रबंधन पाइप की रिपेयरिंग कराए.प्रबंधन सभी तरह के कमिटियों का गठन कर यूनियन से वार्ता करे.धरना के बाद प्रबंधन को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.
इसे भी पढ़ें: रसोईया संघ को मंत्री जगरनाथ महतो ने किया आश्वस्त, कहा-बनेगी नियमावली, 60 वर्षों का होगा कार्यकाल




