Crime NewsRamgarh

रामगढ़ पुलिस ने गजानन प्रसाद और नेपाल यादव गोलीकांड का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू उम्र 47 वर्ष पिता रामसहाय साव पतरातू रामगढ़ अपने टाइगन गाड़ी JH01EW- 4526 सवार होकर बरकाकाना से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने गजानंद प्रसाद पर निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी के दाहिनी ओर से दो गोलियां दाग दी परंतु दोनों गोली गाड़ी का चदरा को भेदते हुए बाहर निकल गई. उसके बाद दोनों अज्ञात अपराधी कर्मी वहां सेभाग गए. इस मामले में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में कांड संख्या 16/2023 दिनांक 23.01.2023 धारा 307/34/120 बी भा.द.वी  दर्ज कर कांड की महत्ता को देखते हुए कांड में त्वरित अनुसंधान एवं उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया

जिसके फलस्वरूप घटनाकारित करने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जो उग्रवादी संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य हैं इस घटना में शामिल अन्य अपराध कर्मियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना का प्रयुक्त हथियार , गाड़ी और लेवी वसूली का पैसा बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताएंगे रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला व्यवसाई नेपाल यादव पर किया गया फायरिंग  की घटना को भी अंजाम दिया गया इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 14/2023 दिनांक 10.01.2023 धारा 324/307/34 भा.द .वी. एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तों में नवनीत कुमार लातेहार , महेंद्र गंझु रामगढ़ , पवन राणा मांडू रामगढ़ , शाहइमाम अंसारी पतरातु रामगढ़ का रहने वाला व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

अपराधियों से जब्त सामग्रियों में एक काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल , एक सफेद रंग का अपाचे मोटरसाइकिल , लेवी का नगद राशि ₹280000 रुपए, एक देसी पिस्टल एवं दो राउंड जिंदा गोली , एक देसी कट्टा एवं एक राउंड जिंदा गोली , मोबाइल सेट आदि बरामद किया गया.

इस छापामारी दल में रोहित कुमार पतरातू अंचल इस्पेक्टर , अमित कुमार , गौतम कुमार , शशि प्रकाश , अमर शुक्ला , सुरेंद्र सिंह ,  राजदीव कुमार , मयंक प्रसाद , सोनू कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: धुर्वा में एक और ग्राउंड बनाने की तैयारी में JSCA, क्रिकेट टूर्नामेंटों के आयोजन में मिलेगी मदद

Related Articles

Back to top button