Crime NewsJharkhandRamgarh

रामगढ़: अवैध कोयला खनन स्थलों पर पुलिस की छापेमारी, 5 टन कोयला जब्त

Ramgarh: सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के अरगड्डा झोपड़ी पड़ारुनाला के अवैध कोयला खनन स्थलों पर शनिवार संध्या लगभग 5 बजे एसडीपीओ और थानेदार ने मिलकर एक साथ छापामारी किया. जिसमें लगभग 5 टन अवैध कोयला बरामद किया. यह कार्रवाई जिला रामगढ़ डीसी और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन के निचले अधिकारी नींद से जागते हुए कर रहे हैं. हालांकि पुलिस को आता देख अवैध खनन और ढुलाई में लगे लोग फरार हो गए. पुलिस बरामद कोयले को ट्रैक्टर ले जाने के लिए प्रयास कर रही थी. सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में अवैध खनन को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर इसपर पूर्ण विराम लगाएगी.

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट अधिवक्ता ने प्रेम प्रकाश को गैर कानूनी तरीके से मिलें बॉडीगॉर्ड पर उठाया सवाल, लिखा ईडी को पत्र

Related Articles

Back to top button