JharkhandPalamu

पलामू : आठ महीने से महिला पर्यवेक्षिकाओं का वेतन भुगतान लंबित, एक जून से करेंगी हड़ताल

Palamu: पलामू जिला अंतर्गत 14 परियोजनों में कार्यरत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर एक बैठक की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी एक जून से जिले की सभी परियोजनाओं में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका कलमबंद हड़ताल में रहेंगी. समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास से संबंधित कोई भी कार्य ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं करेंगी.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़: अवैध कोयला खनन स्थलों पर पुलिस की छापेमारी, 5 टन कोयला जब्त

इस संबंध में महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा जिले के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि पिछले सात-आठ माह से सभी महिला प्रवेक्षिकाओं को वेतन लंबित रखने के कारण घोर आर्थिक तंगी व कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र भ्रमण, कार्यालय कार्य, निर्वाचन कार्य सभी प्रकार के कार्यों को पूरा करने के बावजूद इन्हें पिछले सात-आठ महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण सभी आर्थिक मानसिक एवं अन्य प्रकार की कठिनाइयों में होने के बावजूद इस आशा में काम कर रही थी कि आज न तो कल विभाग का ध्यान उन पर अवश्य जाएगा. किंतु बार-बार निवेदन के बावजूद अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
यह देख सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निर्णय लिया है कि अब आगामी 1 जून 2022 से सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्य बंद कर दिए जाएंगे.

लिखित ज्ञापन समाज कल्याण पदाधिकारी पलामू, उप विकास आयुक्त पलामू एवं उपायुक्त पलामू को दिया गया है. इस दौरान प्रीति कुमारी, स्मृति निधि, गीता कुमारी, सुरुचि कुमारी, अर्चना कुमारी, कुमारी शांति, शालनी बोराल, रंजना यादव, सरस्वती कुमारी, सुमित्रा कुमारी, फरजाना करीम, रानी गीता, अंजू गुप्ता, अनुपम भवानी, किरण कुमारी, निशी किरण, मीना देवी, गोमती कुमारी, रानी कुमारी, संगीता हरिजन, लीलावती रानी, सुनीता कुमारी, सीमा झा, विद्यावती देवी, शिल्पी कुमारी, सुषमा कुमारी, गीता चौरसिया, उषा कुमारी, अपर्णा कुमारी मिश्र, गुलशन आरा एवं कलावती देवी आदि महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट अधिवक्ता ने प्रेम प्रकाश को गैर कानूनी तरीके से मिलें बॉडीगॉर्ड पर उठाया सवाल, लिखा ईडी को पत्र

Related Articles

Back to top button