
Giridih : सरिया थाना की हाजत में शकील नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे चोरी के आरोप में पकड़कर थाना लाया गया था. शकील दिल्ली का रहनेवाला बताया जा रहा है. थाना हाजत में फांसी लगाने की सूचना के बाद पुलिस उसे बगोदर हॉस्पिटल ले गयी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
स्थानीय लोगों ने किया था सरिया थाना पुलिस के हवाले
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात शकील सरिया शहर क्षेत्र में देखा गया था. इसी दौरान चोर समझकर कुछ लोगों ने शकील की पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद शकील को स्थानीय लोगों द्वारा सरिया थाना की पुलिस को सौंप दिया गया था, जिसके बाद सरिया थाना की पुलिस ने उसे थाना की हाजत में रखा था.
फांसी के फंदे पर लटक रहा था शकील
मिली जानकारी के अनुसार सरिया थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह देखा कि शकील फंदे से लटक रहा था. इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों द्वारा शकील को बगोदर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- राजधानी रांची के डोरंडा और अरगोड़ा इलाके में एनआइए की छापेमारी
इसे भी पढ़ें- SC के फैसले से राज्य के 28 हजार आदिवासी परिवारों पर बेघर होने का खतरा




