
Ramgarh: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सयाल मोड़ स्थित पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्याज कारोबारी 1- रंभू रजक 2- शंभू रजक के घर से 16 बाइक, 22 मोबाइल एक लेपटॉप और नक़द सात लाख दस हजार रुपए बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस आज एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी ने भुरकुंडा थाना में किया कहा पकड़े गए ब्याज कारोबारी का ड्रग्स कारोबार को बढ़ावा देने से संबंधित मामला सामने आया है जिसपर पुलिस जांच पड़ताल जारी है इसमें और भी चार व्यक्ति का नाम आया है जिसकी खोजबीन जारी है. पकड़े गए दोनों आरोपी को धारा 379/411/420/467/468/34 के तहत जेल भेजा गया. आपको बताते चलें कि क्षेत्र में नये नये युवक जो ड्रग्स की नशें लत के कारण महंगी गाड़ी मोबाइल सबसे कम पैसों में गिरवी रख नशें करना का कार्य किया करते थे जिसपर पुलिस ने अंकुश लगाने के उद्देश्य से इससे जुड़े दो ब्याज कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आपको बताते चलें कि कोयलांचल क्षेत्र में ब्याज का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है. जानकारी के अनुसार सूदखोरों द्वारा लोगों की मजबूरी के साथ नशें में डूबे रहने वाले लोगों का फायदा उठाकर 10 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज वसूली किया जाता है. सूदखोर ब्याज पर पैसा लेने वाले से चेक व प्रामेसरी नोट बना लेते हैं. इसके आधार पर ब्याज नहीं भरने की स्थिति में लोगों के फायदा उठाकर संबंधित व्यक्ति को परेशान करते हैं. जिसे लेकर आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: बवाल के बाद पलामू में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद




