
Ramgarh : रामगढ़ के उरीमारी में अपराधियों ने रविवार को झामुमो नेता सह मजदूर नेता गहन टुडू की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने टुडू को उनके घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी मंदिर चौराहा के पास दिनदहाड़े गोली मारी.
गोली मारने के लिए दो अपराधी एक मोटरसाइकिल से आये थे. अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब गहन टूडू अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से उरीमारी से अपने घर जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : रांची विवि में परीक्षण कार्यों से डिबार हो चुके प्रोफेसर जांच रहे हैं #JPSC की कॉपी
गोली मार मोटरसाइकिल से फरार हुए अपराधी
अपराधियों ने उरीमारी से ही गहन टुडू का पीछा किया और मौका देखकर गोली मार दी और मोटरसाइकिल से ही बड़कागांव की ओर फरार हो गये.
आनन-फानन में गहन टुडू को मेडिका हॉस्पिटल रांची लाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : सरकारी बंगले खाली नहीं कर रहे हैं 80 से ज्यादा पूर्व सांसद, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन काटे जायेंगे
दो जगह लगी गोली
गहन टुडू की गोली मारने की घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उरीमारी पुलिस को दी और तत्काल गंभीर रूप से घायल गहन टुडू को रांची ले गये.
इलाज के दौरान राची के मेडिका अस्पताल में गहन टुडू की मौत हो गयी. गहन टुडू को गर्दन सहित दो जगह पर गोली मारी गयी है.
आक्रोशित लोगों ने किया कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप
जेएमएम नेता को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के विरोध में उरीमारी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया गया है.
उरीमारी जरजरा क्षेत्र में दुकानें बंद हो गयीं. कुछ माह पहले ही झारखंड जनमुक्ति परिषद के द्वारा पोटंगा कोल डिपो के पास हवाई फायरिंग की गयी थी और बयान जारी कर गहन टूडू को चेतावनी दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : संपत्ति विवाद में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या




