
Ramgarh : आपके अधिकार, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ प्रखंड के ग्राम पंचायत दोहकातु के पंचायत भवन में आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित रहीं. विधायक द्वारा कार्यक्रम स्थल में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें:इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला- बच्चों से ओरल सेक्स अति गंभीर अपराध नहीं, जानें सजा पर क्या दिया निर्णय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से ही यह कार्यक्रम की शुरुआत चला रही है.
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की और कहा कि अपने समस्याओं से संबंधित आवेदन यहां पर लाकर संबंधित विभाग के जमा करें.
इसे भी पढ़ें:JPSC : उम्मीदवारों से आयोग ने कहा- 24 घंटे के अंदर जारी होगा कट ऑफ मार्क्स




