Crime NewsRamgarh

रामगढ़ः नशे में धुत बेटे ने रॉड से मारकर की मां की हत्या, गिरफ्तार

Ramgarh: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीलारी में सोमवार की देर रात नशे में धुत बेटे उमेश करमाली ने अपनी मां के सिर पर रॉड से वारकर हत्या कर दी. मंगलवार सुबह लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंःसरयू राय को हेमंत सोरेन के लिए प्रचार करना, क्या भारी पड़ सकता है !

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीलारी में रहने वाली फुटून देवी की हत्या रॉड से की गयी है. इसका आरोप उसके बेटे उमेश करमाली पर है. मृतक महिला अपने बड़े व छोटे बेटे के साथ बड़की लारी में रहती थी.
उनका छोटा बेटा रांची में रहकर पढ़ाई करता है.

35 वर्षीय आरोपी उमेश करमाली ने बताया कि मां के कारण ही घर में विवाद होता था. उसकी मां ने उसे दो दिनों से खाना नहीं दिया था. इसके कारण बीती रात 11 बजे गुस्से में आकर उसने अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया और मां की मौत हो गई.

पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार मां के हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के द्वारा किए पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि इस घटना को लेकर कोई गम नहीं है. उसने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले उसने जमकर शराब भी पी थी जिसके बाद उसने घटना का अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ेंः#Palamu: डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button