
Ramgarh : गिद्दी थाना क्षेत्र के हेसालौंग में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार उरांव टोला के पारस टोप्पो (27वर्ष) का शव घर से कुछ दूरी पर शीशम के पेड़ से लटकता पाया गया.
सूचना पर सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पहुंची गिद्धी पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया. पुलिस ने मामले के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की. घटना को लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं.
कई लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं. परिजनों के अनुसार बीते दिनों युवक का कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें :दुल्हन ने मेहमानों को भेज दिया 17,700 रुपये का बिल, जाने क्या है कारण, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल




