
Ranchi : तुपुदाना में महिला एसआई की हत्या के बाद रांची पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी है. कई जगहों पर रांची पुलिस द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ दबिश बढ़ाई गई है. खूंटी जिला के तपकारा और रांची के सिकदरी थाना क्षेत्र में जांच बढ़ा दी गई है.
पशु तस्करों द्वारा तुपुदाना ओपी के महिला एसआई को पिकअप वैन से कुचलने वाला वाहन चालक पुलिस हिरासत में है. हालांकि वैन में सवार तस्कर फरार हो गया था. पुलिस हिरासत में लिये गये ड्राइवर से पुछताछ कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि फरार दो तस्कर में एक सिकदरी का रहने वाला है दूसरा खूंटी जिले के तपकारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो फिलहाल रांची में ही रहता है. दोनो आऱोपी लंबे समय से पशु तस्करी के धंधे से जुड़ा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की की जांच में जुट गयी है. वही आऱोपी तस्कर के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.
पशु तस्कर के वाहन से एसआई को कूचला गया
तुपुदाना थाना क्षेत्र के हुलहुंडू के पास अहले सुबह तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन एसआई संध्या टोपनो को रौंदते हुए भाग गया. पुलिस को सूचना मिली कि जानवरों से लदा एक पिकअप वैन उनके इलाके से निकलेगा. मवेशियों से भरी वाहन को तस्कर सिमडेगा से लेकर निकला है. सिमडेगा पुलिस ने पीछा किया पर वे भाग निकलने में कामयाब रहे. इसके बाद गुमला और खूंटी पुलिस को भी चकमा देते हुए रांची पहुंचा. इसी दौरान एक कार की चेकिंग के बाद पिकअप वैन को रुकवा ही रही थीं, तभी पिकअप वैन एसआई को कुचलते हुए तेज रफ्तार से निकल गया. घटना के बाद पुलिस पिकअप वैन का पीछा किया, हालांकि थोड़ी दूर जाकर पिकअप वैन पलट गई जिससे पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस: खिसक रही जमीन, दिमाग सातवें आसमान पर
बसिया व तपकारा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर रांची तक पहुंचे थे पशु तस्कर
जानकारी के अनुसार पशु तस्कर पिकअप वैन में पशु लेकर सिमडेगा जिले से निकला था. मामले की सूचना जब सिमडेगा पुलिस को मिली तो वाहन का पीछा किया. हालांकि सिमडेगा पुलिस पकड़ नहीं सकी. इसके बाद मामले की सूचना गुमला जिले के बसिया थाना पुलिस को दी गयी, सूचना पर बसिया थाना पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिये सड़क पर बैरिकेटिग लगा दिया. तस्कर जब वाहन लेकर वहां पहुंचे तो पुलिस का बैरिकेटिंग तोड़ते हुए निकल गया. पुलिस कुछ देर तस्करों के वाहनों का पीछा करते हुए मामले की सूचना खूंटी जिले के तपकारा थाना पुलिस को दी. पुलिस बैरिकेटिग लगाकर वाहनों की जांच में जुट गये. चेकिग के दौरान एक मवेशी लदा पिकअप वैन जब समीप पहुंचा तो पुलिस देखकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. और बैरिकेटिग तोड़ते हुए भाग निकला. पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर मामले की सूचना तुपुदाना पुलिस को दी. तुपुदाना पुलिस जब वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पिकअप वैन को आता देख रुकने का इशारा किया, लेकिन एसआई संध्या टोपनो को रोदते हुए निकल गया. पुलिस जब पीछा की तो अपने को फंसता देख तस्कर वाहन छोड़ कर भाग निकले. हालांकि आगे जाकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस पिकअप वैन के चालक को हिरासत में ले लिया.




