
Ramgarh: आये दिन होती सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है. रामगढ़ के रांची रोड में बुधवार को बस और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई. घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड पवन धर्म कांटा के पास हुई.
बस-ऑटो में हुई सीधी टक्कर में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर थाना ले गयी. वहीं दोनों व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःजबरन बूथ में अंदर जाते BJP विधायक साधूचरण महतो का विडियो वायरल, कहा- मतदान से वोटरों को किया गया वंचित
बस ने ऑटो को 200 मीटर तक घसीटा

मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ से पैसेंजर लेकर केदला जा रही ऑटो की सामने से आ रही शिवम बस से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये.
हादसे के बाद ऑटो, बस में फंस गया और लगभग 200 मीटर तक घिसटता गया. इस दुर्घटना में जहां ऑटो में बैठे कुछ लोग घायल हो गए, वहीं दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
बस ड्राइवर की लापरवाही
बताया जा रहा है कि यह सड़क दुर्घटना बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई.चालक को झपकी आने के कारण उसने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया. और बस ने ऑटो में टक्कर मार दी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों मृत युवकों को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे में दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से रामगढ़ थाने लाया गया है.
इसे भी पढ़ेंःशर्मनाकः देवघर में नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या




