Crime NewsDeoghar

शर्मनाकः देवघर में नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या

Deoghar: बाबा नगरी देवघर में इंसानियत को शर्मसार करते हुए नौवीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ है. अपराधियों ने रेप के बाद नाबालिग की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या भी कर दी.

घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरगडीहा गांव की है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. और मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंडः जब आती है बड़े नेता या अधिकारी की बात तो सरकार जांच तक की अनुमति नहीं देती

गाय खोजने बाहर निकली थी नाबालिग

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपने घर से अपनी गाय खोजने बाहर निकली थी. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी.

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक लड़की का शव मिलने की सूचना मनोहरपुर थाना की पुलिस को दी. इसके बाद मनोहरपुर थाना की पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद छात्र और परिजनों ने छात्रा की पहचान की.

इसे भी पढ़ेंःबिशप हार्टमन के वाईस प्रिंसिपल को स्कूल प्रबंधन ने किया टर्मिनेट, आरोपी फरार

साक्ष्य छिपाने की नीयत से हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया. फिर उसकी हत्या कर दी गई. शव की पहचान न हो पाए इसके लिए अपराधियों को चेहरे को ईंट से कुचल दिया. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ेंःसीसीएल, रेलवे, पुलिस व ट्रांसपोर्टरों के सिंडिकेट ने 36 हजार टन जब्त कोयला पावर कंपनियों को भेजा

Related Articles

Back to top button