DhanbadJharkhand

धनबाद : #Jharia में मिला महिला का सिर कुचला शव, #Rape के बाद #Murder की आशंका

Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहिर के समीप रक्षा काली मंदिर जाने के रास्ते में झाडियों से एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है.

महिला का चेहरा पत्थर से बुरा तरह कुचला हुआ है. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की आशंका जतायी है. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

पुलिस शव बरामदगी के बाद विभिन्न् मुद्दों पर जांच कर रही है. सभी थानों को महिला का फोटो भेजकर शव की पहचान करवायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : पहले भी शुरू हुआ था #ShramShakti अभियान, लेकिन सॉफ्टवेयर प्रॉब्लम के कारण हो गया था असफल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है शव का देखने से लगता है कि दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से लोगों ने इसकी सर कुचलकर हत्या कर दी है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि क्या कारण है.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार भी पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने कहा कि हमलोग मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा कि मामला क्या है और महिला की मौत कैसे हुई है.

इसे भी पढ़ें : #AlQaeda का गढ़ तो नहीं बन रहा जमशेदपुर! अबतक गिरफ्तार हुए 12 संदिग्ध आतंकियों के जुड़ चुके हैं तार

Related Articles

Back to top button