Corona_UpdatesDeogharJharkhand

देवघर में भी बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

Deoghar : सरकार कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीनेशन कार्य शुरू किया लेकिन कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में मधुपुर विस उप चुनाव में शिरकत करने वाले कई सांसद व विधायक में संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंडियन पंच ने लोगों से अपील की है कि स्वस्थ रहें. मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन, सैनिटाइजर का प्रयोग, साबुन से हाथ धोने आदि बातों अपनाएं.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक जिले में एक्टिव केसों की संख्या 689 से बढ़कर 728 हो गई है. जिसमें से सबसे अधिक 437 तो जसीडीह में 81 लोग संक्रमित पाए गए हैं. जबकि अब तक देवीपुर प्रखंड इससे संक्रमण से अब तक अछूता है. इसके अलावा मोहनपुर में 35, मधुपुर में 70, सारठ में 29, करौं में 7 सारवां में 25 पालोजोरी में 44 लोगों अब तक संक्रमित पाए गए हैं. अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं दूसरी और रविवार को 1015 लोगों को जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य सीएचसी में कोविड वैक्सीन दिया गया. जिसमें 505 लोगों ने पहला डोज तो 456 लोगों ने दूसरा डोज लिया.

Related Articles

Back to top button