JamshedpurJharkhand

Ram Navami 2022: अखाड़ा जुलूस न‍िकालने की इजाजत से सम‍ित‍ियों में उत्‍साह, जम्‍बू अखाड़ा ने की है खास तैयारी, जान‍िए

Jamshedpur : जमशेदपुर के प्रसिद्ध जम्बू अखाड़ा द्वारा इस वर्ष भव्य रामनवमी जुलूस का आयोजन किया जा रहा है. सरकारी आदेश के बाद सीमित संख्या में लोगों के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. गौरतलब हो कि विगत दो वर्षों से अखाड़ा जुलूस पर रोक लगायी गयी थी.
इस बार सीमित संख्या में लोगों के साथ जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है. ऐसे में शहर के प्रसिद्ध जम्बू अखाड़ा द्वारा भी भव्य अखाड़ा निकालने की तैयारी की गई है. अखाड़ा सम‍ित‍ि के पदधार‍ियों ने बताया क‍ि लगातार नौ दिनों तक यहां मंदिर में पूजा -अर्चना की जाएगी, जिसके बाद सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी. वहीं अष्टमी और नवमी को अखाड़ा नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा. दशमी को भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. आकर्षक झाकियां एवं आतिशबाज़ी का नजारा लोगों को देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur School Timing: बच्‍चे धूप से बेजार, स्‍कूलों का समय बदलने को हि‍ट वेब का इंतजार, ये है वजह

 

Related Articles

Back to top button