
Ranchi: धुर्वा डैम में अपने दोस्तों के साथ घूमने गए दो भाइयों की मौत हो गई. रांची प्रभात तारा स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय आर्य शर्मा और 17 वर्षीय आलोक शर्मा की डैम में डूबने की वजह से मौत हो गई. बच्चों के शव को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी हुई.
आर्य शर्मा के पिता ने बताया कि दोनों बच्चे घर से कब धुर्वा डैम चले गए उन्हें पता ही नही चला. अचानक पुलिस के द्वारा फोन कर इस मामले की जानकारी दी गई.
पुलिस को बताया गया कि उनका बेटा और भतीजा धुर्वा डैम में डूब गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे डैम में नहा रहे थे इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा, उसे बचाने के लिए उसका भाई गया लेकिन वो भी पानी में डूब गया. फिलहाल एनडीआरएफ को सूचना दी गई है. फिलहाल दोनों बच्चो के बॉडी को नहीं खोजा जा सका है.




